Karbala Ki Kahani Mohammad Aziz Mp3 Song Download
Get This Song
Play Online
Share This Song
Karbala Ki Kahani Song Lyrics
सुनो मोमिनों, कर्बला की कहानी
बहत्तर मुसाफ़िर, न दाना न पानी
दुनिया हुसैन की है, ज़माना हुसैन का
दुनिया हुसैन की है, ज़माना हुसैन का
कर्बल में लुट गया है घराना हुसैन का
दुनिया हुसैन की है, ज़माना हुसैन का
दुनिया हुसैन की है, ज़माना हुसैन का
जंगल में आ पड़े हैं मदीने को छोड़ के
ख़ैमे में रह गया है ठिकाना हुसैन का
फैली गली गली में शहादत की रौशनी
काम आ गया चराग जलाना हुसैन का
ख़ाली रही न माँगने वालों की झोलियाँ
सबके लिए खुला है ख़ज़ाना हुसैन का
दुनिया हुसैन की है, ज़माना हुसैन का
दुनिया हुसैन की है, ज़माना हुसैन का
उतरा जो कर्बला में मदीने का क़ाफ़िला
तारीख़ दो थी और मुहर्रम का चाँद था
लाखों उधर थे और बहत्तर थे इस तरफ़
शैतां उधर था, पीर पयम्बर थे इस तरफ़
सहरा की तेज़ धूप थी, पानी भी बंद था
चारों तरफ़ से शोर क़यामत बुलंद था
मुश्किल तुषा के लाल थे साहिल के सामने
हक़ आ गया लड़ाई का क़ातिल के सामने
अकबर का जिस्म तीरों से छलनी किया गया
उनको उन्हीं के ख़ून का तोहफ़ा दिया गया
क़ासिम बहार आने से पहले उजड़ गए
दूल्हा बने तो मौत के हाथों में पड़ गए
बेचारी एक रात में बेवा हुई दुल्हन
शादी की ओढ़नी से बनाया गया कफ़न
ख़ैमे में बीबियों का अजब हाल ज़ार था
आँसू थे जबकी आँखों में, दिल बेक़रार था
पहरा लगा हुआ था नदी पर इधर उधर
लेकिन पहुँच गए वहाँ अब्बास नामवर
मश्कीज़ा भर के निकले तो दुश्मन थे सामने
तन्हा थे फिर भी हार न मानी इमाम ने
चारों तरफ़ से उनपे किया क़ातिलों ने वार
सौ तीर आके हो गए छागल के आर पार
पानी तमाम फूट के रस्ते में बह गया
कुम्बा हसैन, हुसैन का प्यासा ही रह गया
छेह माह का वो असवर मासूम हाय हाय
पानी न हो तो क्या करे मज़लूम हाय हाय
बच्चे का हाल देख के मौला हुए निढाल
सूखे थे होंठ प्यास से, मुरझा गए थे गाल
एक तीर आके मौत का सामान हो गया
बच्चा तड़प के गोद में बेजान हो गया
चुल्लू में ख़ून ले के हवा में उड़ा दिया
इब्ने अली ने सब्र का रस्ता दिखा दिया
ख़ैमे में सबको सब्र दिलाया हुसैन ने
बीमार को गले से लगाया हुसैन ने
सबसे कहा हुसैन ने अब रंगने हम चले
तलवार सर पे टूट के तीरे सितम चले
मक्तल में आके आख़िरी सजदा अदा किया
बचपन में जो किया था, वो वादा वफ़ा किया
दौलत के वास्ते, न तो इनाम के लिए
प्यासे शहीद हो गए इस्लाम के लिए
इस्लाम के लिए, इस्लाम के लिए
You May Also Like
» Jaan Mein Hai Jaan Jab Tak [Sadhana Sargam, Alka Yagnik] » Peekar Pyaala Bhang [Suresh Wadkar, Anuradha Paudwal] » Jaan Mein Hai Jaan Jab Tak [Sadhana Sargam, Alka Yagnik] » Kasam Hai Yeh [Sadhana Sargam] » Geeta Ki Saugand [Sadhana Sargam]FAQs for Karbala Ki Kahani
Who is singer of Karbala Ki Kahani song ?
Singer of Mohammad Aziz.
Who is writer of Karbala Ki Kahani song ?
Jafri, Qaisar, No Change wrote this Song.
Who is the music director of Karbala Ki Kahani song ?
Karbala Ki Kahani is Tuned by Usman, Anwar.
Which label release Karbala Ki Kahani song ?
Karbala Ki Kahani is released under the label of T-Series.
Whats the playtime (duration) of Karbala Ki Kahani song ?
Playtime of song Karbala Ki Kahani is 06:36 minute.
How can I download Karbala Ki Kahani song ?
You can download Karbala Ki Kahani song via click above download links.